बुरके में बिरयानी बनाने वाली Nayanthara यानी Diana Mariam Kurian का राम जाप , “Annpoorni” विवाद के बाद “जय श्री राम” के साथ लिखा माफीनामा
नई दिल्ली। लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा हाल ही में एक बड़े विवाद में फंस गईं। दरअसल, पिछले साल 1 दिसंबर को नयनतारा की फिल्म ”अन्नपूर्णी ” बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और फिर 29 दिसंबर को ये फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज की गई। लेकिन इस फिल्म में भगवान राम को लेकर कुछ ऐसी आपत्तिजनक बातें कही गईं थीं जिसके बाद से इस फिल्म को लेकर विरोध किया जाने लगा। विश्व हिन्दू परिषद ने तो इस फिल्म को बैन करने को लेकर Netflix के ऑफिस के सामने प्रदर्शन तक किया। विरोध इतना बढ़ा कि Netflix ने अपने प्लेटफॉर्म से इस फिल्म को हटा भी लिया। फिल्म के मेकर्स ने हिंदुओं और ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी भी मांगी। अब इसी कड़ी में फिल्म की एक्ट्रेस नयनतारा ने भी एक लंबा माफीनामा लिखा है।
क्या था ‘अन्नपूर्णी’ विवाद?
‘अन्नपूर्णी ‘ एक ब्रह्मण लड़की रहती है, जिसके पिता मंदिर के पूजारी हैं। फिल्म में अन्नपूर्णी टॉप लेवल की शेफ बनना चाहती है जिसके लिए नॉन वेज डिसेज कुक करना बहुत जरूरी है। अन्नपूर्णी का एक दोस्त उसे इन चैलेंजेज को पार करने में मदद करता है, जिसमें नॉन वेज खाना और पकाना दोनों शामिल है। ऐसे में नयनतारा के किरदार अन्नपूर्णी को नॉन वेज से हो रही हिचक को दूर करने के लिए एक सीन में उसका दोस्त बताता है कि भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण भी वनवास के समय नॉन खाया करते थे। इसके बाद एक सीन में नयनतारा नॉन वेज पकाने के लिए हिजाब पहने नजर आती हैं। इन्हीं सीन को लेकर जमकर विवाद हुआ था।
