February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ पर ईशा मालवीय का बड़ा बयान, ‘ब्रेकअप के एक महीने बाद…’

Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 के फिनाले वीक तक पहुंचने के बाद ईशा मालवीय सलमान खान के शो से एविक्ट हो गईं। बीते हफ्ते बिग बॉस में डबल एविक्शन हुआ, जिसमें पहले रोस्ट टास्क के बाद फैंस ने मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान को शो से आउट किया।

उसके बाद वीकेंड के वार एपिसोड में सलमान खान ने ईशा मालवीय को कम वोट्स मिलने की वजह से एविक्ट कर दिया। बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद ईशा मालवीय ने एक बार फिर से अभिषेक कुमार पर वार किया है। कई खुलासों के बीच ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ पर बड़ा बयान दिया है।

ईशा मालवीय ने अभिषेक कुमार की मेंटल हेल्थ को बताया नाटक

ईशा मालवीय ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में अभिषेक कुमार को एक्सपोज किया। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि बिग बॉस 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट लिस्ट में शुमार Abhishk Kumar ने कैसे बिग बॉस हाउस में अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर एक झूठी कहानी रची। ईशा ने अपने एविक्शन के बाद बताया कि अभिषेक ने कहा था कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने इस फेज से निकलने के लिए साइकेट्रिस्ट की मदद ली थी।

हालांकि, ईशा ने अभिषेक द्वारा मेंटल हेल्थ पर बोली हुई हर बात को झूठा बताया है। उड़ारिया एक्ट्रेस ने कहा कि उनके ब्रेकअप के एक महीने बाद ही अभिषेक कुमार गोवा में अपने फ्रेंड्स के साथ पार्टी कर रहे थे। ईशा ने ये भी कहा कि लोगों को अगर सबूत चाहिए, तो वह उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं।

ईशा ने कहा मेंटल हेल्थ से गुजरने वाले रेस्ट करते हैं

बिग बॉस सीजन 17 की एक्स कंटेस्टेंट ईशा मालवीय ने कहा कि जो लोग मेंटल ट्रॉमा से जूझते हैं, उन्हें खुद को शांत करने के लिए कम से कम छह महीने का बेड रेस्ट चाहिए होता है, वो गोवा में पार्टी नहीं करते हैं। आपको बता दें कि जब ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार साढ़े तीन महीने पहले बिग बॉस सीजन 17 में आए थे, तो दोनों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। शो में भी दोनों लड़ाई में एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने से बिल्कुल भी पीछे नहीं रहे।

NEWS SOURCE : jagran

You may have missed