May 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘BJP ने भावी PM को साथ मिलाकर CM के पद तक ही सीमित कर दिया’, बिहार की राजनीतिक उठापटक पर बोले अखिलेश यादव

Politics News: बिहार में जनता दल (यू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन में टूट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश करार देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है जिसका जवाब जनता लोकसभा चुनाव में देगी। बिहार के ताजा घटनाक्रम पर यादव ने एक्स पर पोस्ट किया ‘‘ ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है जिसने साज़शि करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया।”

भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी: अखिलेश यादव
मिली जानकारी के मुताबिक, उन्होंने दावा करते हुए लिखा कि भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।” इससे पहले अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए पोस्ट किया कि  भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गई। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।

CM योगी ने नीतीश को दी बधाई
बिहार में जनता दल (यू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। योगी ने एक्स पर पोस्ट किया ‘‘ श्री नीतीश कुमार जी को बिहार राज्य के मुख्यमंत्री और श्री सम्राट चौधरी जी एवं श्री विजय सिन्हा जी को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। पूर्ण विश्वास है कि बिहार में बनी डबल इंजन की सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य में सेवा, सुशासन और विकास के उत्कृष्ट मानक स्थापित करेगी।”

More Stories