June 9, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रैली के लिए प्रदेश कांग्रेस ने कसी कमर 3 फरवरी की

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है. तीन फरवरी को पार्टी की प्रदेश इकाई दिल्ली में कार्यकर्ता सम्मेलन करके शक्ति प्रदर्शन करने की जुगत में है. पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी रामलीला मैदान में यह रैली होनी है. इसकी तैयारियों में दिल्ली के सभी दिग्गज नेता जुटे हुए हैं. बूथ स्तर के साथ ही संसदीय क्षेत्र व विधानसभा स्तर पर भी बैठकों का दौर जारी है

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को पार्टी की बैठक हुई. इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए जहां हमें परिश्रम करना होगा. उन्हें योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़कर जनता के बीच जाना होगा. कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ता अन्य राजनीतिक पार्टियों के विधायकों से अधिक मजबूत है. अन्य वक्ताओं ने कहा कि विकसित देश बनाने का दावा करने वाली भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश की अर्थव्यवस्था को योजनाबद्ध तरीके से बर्बाद कर दिया है.