सिर पर गंभीर चोट के निशान… ऐसे हुई लाश की पहचान, GRP से रिटायर्ड किन्नर की मिली लाश
अंबाला: अंबाला शहर के शंभू टोल प्लाज़ा के नजदीक खेतों से खून में लथपथ किन्नर का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। जिसकी शिनाख्त जीआरपी से रिटायर्ड पुलिस कर्मी रविंद्र के रूप में हुई जो अब किंन्नर बन चुका था। मृतक किन्नर के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और मौके पर एक एक्टिवा टूटी हुई हालत में मिली है, जिसमें एक शराब की सील बंद बोतल भी थी।
मौके पर पहुंची पुलिस शव के पास मिली एक्टिवा के नंबर की जाँच की तो एक्टिवा रविंद्र कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उक्त रविंद्र के जानकारों को मौके पर बुलाया तो खुलासा हुआ कि खेतों में मिला शव रविंद्र का ही है। जो जीआरपी से रिटायर्ड होने के बाद किन्नर बन गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जाँच शुर कर दी है और एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें खेतों में शव मिलने की सूचना मिली थी। फ़िलहाल शुरुआती जाँच में शव के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं और मौके से एक टूटी हुई एक्टिवा। इसलिए पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई करेगी।
खेतों में मिले जीआरपी से रिटायर्ड रविंद्र के शव की शिनाख्त करने आये उसके जानकारों ने बताया कि रविंद्र मूलरूप से फरीदाबाद का रहने वाला था और फ़िलहाल अंबाला शहर में रहता था और कल रात रविंद्र अपने घर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन आज जब पुलिस ने उन्हें शंभू टोल प्लाजा के नजदीक बुलाया तो उन्होंने देखा कि रविंद्र का शव खेतों में खून से लथपथ पड़ा है।
NEWS SOURCE : punjabkesari
