February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

3 साल पहले चाकू घोंपकर की थी निर्मम हत्या, दोस्त के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

पानीपत: बड़े आपराधिक मामलों में दोषियों को सजा देने के लिए अब हरियाणा के कोर्ट लगातार कार्रवाई कर रहे है। मंगलवार को नूंह कोर्ट ने नाबालिग बच्चे से दुष्कर्म मामले में 20 साल की सजा और हजारों रुपयों का जुर्माना लगाया। वहीं अब पानीपत में दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

बता दें कि पानीपत के समालखा कस्बे में पड़ाव मोहल्ला में 3 साल पहले दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या करने के दोषी को कोर्ट ने सुनाई है। सेशन जज सुदेश कुमार शर्मा की कोर्ट ने दोषी सन्नी निवासी आजाद नगर समालखा को आजीवन कठोर कारावास की सजा की सुनाई है। साथ ही दोषी पर 25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर 1 साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 15 गवाहों और सीसीटीवी फुटेज समेत दोषी से बरामद चाकू ने सजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाई है।

चाचा के पास रहता था युवक

जानकारी के मुताबिक वो सराय मोहल्ला खादी आश्रम वार्ड 6 समालखा का रहने वाला है। वो खादी आश्रम के बने क्वार्टर में करीब 37 साल से परिवार के साथ रह रहा था। उसका बड़ा भाई सकूर निवासी गांव सुरजन नगर जिला मुरादाबाद यूपी में रहता था, जिसकी करीब 18-20 साल पहले मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद उसके दो बेटे और एक बेटी को समालखा में उसी के पास रहते थे। सकूर के दो बेटे नवाब और मुराद मेहनत मजदूरी करते थे। जबकि बेटी की शादी कर दी थी।

24 अक्टूबर 2020 को मुराद घर से अपने साथी सन्नी निवासी आजाद नगर समालखा के साथ गया था। जो सुबह तक घर पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। जिस दौरान पता लगा कि पड़ाव मोहल्ला समालखा में एक लड़का खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचकर देखा कि मुराद के पेट और सिर पर चोट लगी थी। पास के घर में लगे CCTV देखे तो उसमें सन्नी चाकू लेकर मुराद को मारते हुए दिखाई दिया।

NEWS SOURCE : punjabkesari

You may have missed