May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, तीन भारत रत्न की घोषणा, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह का नाम भी शामिल

नई दिल्ली। चुनाव सिर पर हैं और मौजूदा सरकार किसी को नाराज नहीं करना चाहती है। बीते काफी समय से पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग की जा रही है। अब सरकार ने एक साथ तीन भारत रत्न का ऐलान किया है, जिसमें पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, डॉ एमएस स्वामीनाथन, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव का नाम शामिल हैं…।

ये बड़ा ऐलान खुद पीएम मोदी ने किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर  लिखा- “यह बेहद खुशी की बात है कि भारत सरकार कृषि और किसानों के कल्याण में हमारे देश में उनके उल्लेखनीय योगदान की मान्यता में डॉ एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न से सम्मानित कर रहे हैं।