May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हल्द्वानी हिंसा में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, मामले की जांच कर रही पुलिस

नई दिल्ली। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मस्जिद और मदरसे को गिराने को  लेकर कल देर शाम विवाद हो गया। अवैध मस्जिद और मदरसे को गिराने आई पुलिस और प्रशासन पर मुस्लिम समुदाय के लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया, जिसमें 4 उपद्रवियों की मौत हो गई है जबकि 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल वनभूलपुरा मलिक में पुलिस हाई अलर्ट पर है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा को कड़ी कर दिया है। इंटरनेट को बंद कर दिया है,पुलिस को संदेश है कि सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैला सकते हैं।

अलर्ट पर हल्द्वानी

मामले को देखते हुए पूरे राज्य को हाई अलर्ट पर रखा है। सीएम धामी मौका का पल-पल अपडेट भी ले रहे हैं। हिंसा पर राज्य एडीजी कानून एवं व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि 100 से अधिक पुलिसकर्मी हिंसा में  घायल हो गए है, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि 4 लोगों की मौत भी हुई है।प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया है। मामले को लेकर लगातार प्रशासन और पुलिस नजर बनाए रखे हैं।

सीसीटीवी जांच रही पुलिस

पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है, जिससे उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। इलाके में लोगों को शांतिपूर्ण माहौल बनाने के लिए पुलिस कह रही है, साथ ही आने जाने वाले लोगों पर बराबर  नजर बनाए रखी जा रही है। आस-पास के इलाकों में धारा 144 जैसे हालात हैं।स्कूल-कॉलेज को बंद रखा गया है। फिलहाल मरने वाले 4 लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।