February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा…, लोकसभा चुनाव से पहले अधिसूचित होगा CAA

गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (CAA) को लोकसभा चुनाव से पहले अधिसूचित करने की घोषणा की है. शाह ने कहा कि हमारा ध्यान यूसीसी और 2047 तक विकसित भारत है. भाजपा की अपनी विचारधारा और एजेंडा सही जगह पर है.

2019 में पारित नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘सीएए देश का कानून है, इसका नोटिफिकेशन निश्चित रूप से हो जाएगा. चुनाव से पहले ही सीएए को अमल में आना है इसमें किसी को कंफ्यूजन नहीं रखना है.’

उन्होंने कहा, ‘CAA के खिलाफ हमारे मुस्लिम भाइयों को गुमराह किया जा रहा है और भड़काया जा रहा है. सीएए केवल उन लोगों को नागरिकता देने के लिए है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न का सामना करने के बाद भारत आए हैं. यह किसी की भारतीय नागरिकता छीनने के लिए नहीं है.’

NEWS SOURCE : lalluram

You may have missed