April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वेलेंटाइन वीक में भी नहीं रास आ रही लोगों को शाहिद-कृति की लव स्टोरी, मंडे टेस्ट में फिल्म बुरी तरह फेल

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और कृति सेनन की बातों में इन दिनों दर्शक उलझे हुए नज़र आ रहे हैं। “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” 9 फ़रवरी को थिएटर्स में रिलीज़ की गई थी। लड़की जैसी दिखने वाली रोबोट और एक आम से लड़के की ये इमपॉसिबल सी लव स्टोरी क्रिटिक्स के ठीकठाक रिव्यूज और लोगों के गुड वर्ड ऑफ़ माउथ की बदौलत मंडे टेस्ट में भी थिएटर्स में टिकी रही। हालांकि फ़िल्म की कमाई अपेक्षा से काफ़ी कम रही। तो चलिए बताते हैं शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस इमपॉसिबल सी प्रेम कहानी की कमाई का पूरा ब्योरा।

लाइट मूड और कॉमेडी का तड़का लिए रोमांस से लबालब फ़िल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” से मेकर्स को काफ़ी उम्मीदें थीं लेकिन इसके उलट फ़िल्म ने अपने ओपनिंग डे पर महज़ 6.7 करोड़ की कमाई कर इन उम्मीदों का घड़ा चकनाचूर कर दिया। लेकिन जैसा कि हमने कहा ठीकठाक रिव्यूज और लोगों के गुड वर्ड ऑफ़ माउथ की बदौलत फ़िल्म की कमाई में दूसरे दिन उछाल दर्ज किया गया और दूसरे दिन फ़िल्म ने 9.65 करोड़ की कमाई की। शाहिद और कृति की इस प्रेम कहानी को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और फ़िल्म ने रविवार को भी लगभग 11 करोड़ की कमाई की। इस तरह “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” ने अपने पहले वीकेंड में 27 करोड़ रुपये अपने खाते में जुटा लिए।

अब बारी थी मंडे टेस्ट की, सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” ने सोमवार को मात्र 3.75 करोड़ का बिज़नेस किया जो कि बेहद कम है। ऐसे में हम कह सकते हैं कि फ़िल्म अपने पहले वीकेंड के मंडे टेस्ट में ही बुरी तरह फेल हो गई। “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” ने रिलीज़ के 4 दिन के भीतर बॉक्स ऑफिस पर महज़ 31 करोड़ का नेट इंडिया कलेक्शन किया है। ऐसे में कहना ग़लत नहीं होगा कि अभी कठिन हैं डगर बॉक्स ऑफिस की।

हालांकि, आपको बता दें कि शाहिद कपूर और कृति सेनन की “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” कोई बड़े बजट की फ़िल्म नहीं है। फ़िल्म को देशभर में मात्र 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया जो कोई बहुत बड़ी रिलीज़ भी नहीं है। फ़िल्म का बजट मात्र 50 करोड़ है और फ़िल्म ने पहले वीकेंड और सोमवार के बाद 61 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। आगे वेलेंटाइन डे की वजह से फ़िल्म पर ख़ास ऑफर भी रखे गए हैं। ऐसे में फ़िल्म की कमाई में उछाल आने की भी पूरी उम्मीदें हैं।