हरियाणा

CM मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी रहे मौजूद, सुभाष बराला ने राज्यसभा सीट के लिए भरा नामांकन

शेयर करें:

हरियाणा में राज्यसभा की एक सीट पर आज सुभाष बराला ने नामांकन भर दिया है। इनके साथ सीएम मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी मौजूद रहे। बराला ने मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया।

PunjabKesari

बता दें कि भाजपा ने रविवार को सुभाष बराला को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था। बराला सीएम मनोहर लाल के करीबी हैं और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2019 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद सीएम मनोहर लाल ने उन्हें हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो का चेयरमैन नियुक्त कर दिया था और हाल ही में उन्हें किसान कल्याण प्राधिकरण के चेयरमैन का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं अब राज्यसभा के लिए बराला का चयन भाजपा के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

PunjabKesari
NEWS SOURCE : punjabkesari

आगे क्या पढ़ें AI