मौके पर ही 3 ने तोड़ा दम, बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को लिया चपेट में
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है. हादसा सदर कोतवाली थाना स्थित पावर ग्रीड के पास हुआ वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला. राहगीरों की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया है और चालक की तलाश में जुट गई है l
मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के पास स्थित पावर ग्रीड होकर बाइक सवार जा रहे थे. इस दौरान बेकाबू ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसा देख आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे का शिकार बने तीनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है
NEWS SOURCE : lalluram
