March 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

AIMIM नेता ने मुंबई पुलिस में की शिकायत, वारिस पठान के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट

मुंबई: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की मुंबई महिला सेल की अध्यक्ष रिजवाना खान ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

वारिस पठान के खिलाफ की आपत्तिजनक टिप्पणी

पुलिस अधिकारी के अनुसार, AIMIM की मुंबई महिला सेल की अध्यक्ष रिजवाना खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दो लोगों ने उनकी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक वारिस पठान के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने दोनों लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

रिजवाना खान ने की FIR दर्ज करने की मांग

रिजवाना खान ने अपने आवेदन में कहा कि पुलिस को पीछा करने, यौन उत्पीड़न और सांप्रदायिक बयान देने के लिए दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करनी चाहिए। मालवानी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि रिजवाना खान के आवेदन की जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

NEWS SOURCE : jagran