February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मेघालय: तोड़फोड़ और आगजनी के बाद CM के निजी आवास पर पेट्रोल बम का हमला, गृहमंत्री का इस्तीफा

नई दिल्ली। मेघालय में बीते दिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारी हंगामा और हिंसा देखने को मिली। राज्य में कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी के बाद राज्य सरकार की ओर से शिलांग में कर्फ्यू लगा दिया है तो वहीं कम से कम चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया। इसके साथ ही रविवार रात मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा के आवास पर अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल बम भी फेंक दिया। हालांकि इस घटना में किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई। चौकीदार द्वारा आग पर तुरंत काबू पा लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के घर पर पेट्रोल बम फैंकने की घटना देर रात करीब सवा दस बजे घटी। वाहन पर सवार उपद्रवियों ने ऊपरी शिलांग के थर्ड माइल में स्थित मुख्यमंत्री के निजी आवास के परिसर में पेट्रोल से भरी दो बोतलों से हमला किया। इस मामले पर अधिकारी ने जनकारी देते हुए कहा कि एक बोतल परिसर के अगले हिस्से में फैंकी गई तो वहीं दूसरी बोतल पिछले हिस्से में फेंकी गई थी। जिसके बाद चौकीदार द्वारा तुरंत आग पर काबू पा लिया गया।

गृह मंत्री लखमेन रिंबुई ने दिया इस्तीफा

शिलांग में एक पूर्व उग्रवादी को पुलिस द्वारा गोली मारने के मामले में हुई हिंसा के बीच मेघालय के गृह मंत्री लखमेन रिंबुई इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा गृह मंत्री रिंबुई ने इस मामले में मुख्यमंत्री से आत्मसमर्पण करने वाले प्रतिबंधित हाइनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल के स्वयंभू महासचिव चेरिस्टरफील्ड थांगखियू को गोली मारने की न्यायिक जांच करने की भी अपिल की है।

बता दें, 13 अगस्त को स्वयंभू महासचिव चेरिस्टरफील्ड थांगखियू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस वक्त थांगखियू की हत्या हुई वो राज्य में हुए सिलिसिलेवार आईईडी धमाकों के संबंध में अपने घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर कथित रूप से चाकू से हमला करने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed