February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

होली से पहले आम जनता की जेब पर बड़ा बोझ, बढ़े 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली। नए महीने के साथ ही देशवासियों को बड़ा झटका लगा है। कहां देशवासी इस महीने होली के रंग में रंग कर खुशियां मनाने के लिए तैयार हैं लेकिन उससे पहले ही उनकी जेब पर बड़ा बोझ बढ़ गया है। नए महीने के साथ ही आज से एलपीजी कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दाम 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के बढ़ाए गए हैं, जो आज से लागू होंगे। मतलब अब आप सिलेंडर बुक कराते हैं तो आपको पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे। तो चलिए जानते हैं कि कंपनियों ने कितने रुपए बढ़ाए हैं

इतने बढ़े दाम

सरकारी तेल-गैस कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर 25.50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। वहीं 4 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वो अपने तय रेट पर ही मिलेंगे। ये दाम हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL), इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) ने बढ़ाए हैं। कीमत बढ़ने के बाद सिलेंडर के दामों में बड़ा इजाफा हुआ है।

दाम बढ़ने के बाद सिलेंडर का रेट

एलपीजी सिलेंडर पर 25.50 रुपये बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का रेट 1,795.00 रुपये हो गया है,जो पहले 1,769.50 रुपये था। जबकि कोलकाता में दाम बढ़ने से पहले एलपीजी सिलेंडर का दाम 1887 रुपये में था लेकिन अब दाम बढ़ने के बाद 1911 रुपये हो गया है। बाद अगर मुंबई की करें तो पहले मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम 1723.50 रुपये था लेकिन अब 1749 रुपये हो गया है। वहीं चेन्नई में सिलेंडर दाम बढ़ने के बाद 1960.50 रुपये हो गया है, जोकि पहले 1937 रुपये था।

दूसरी बार बढ़ाए गए दाम

ये साल में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़ाया गए हैं। अब कंपनियों ने सिलेंडर के दाम ऐसे समय पर बढ़ाए गए हैं, जब देश में लोकसभा चुनाव सिर पर हैं।