May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लोकसभा चुनाव से पहले एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, सुरेश पचौरी ने थामा BJP का साथ

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और दल-बदल का दौर शुरू हो चुका है। लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश में  पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि सुरेश पचौरी आज बीजेपी में आधिकारिक तौर पर शामिल होंगे। कार्यक्रम भोपाल में रखा गया जाएगा। बता दें कि सुरेश पचौरी का अचानक लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल होना, कांग्रेस के लिए बड़े झटके जैसा है।

लंबा रहा कांग्रेस के साथ रिश्ता

सुरेश पचौरी कांग्रेस में 1972 से जुड़े हुए थे और कांग्रेस सरकार में कई अहम पदों पर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार में मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष,  सार्वजनिक शिकायत और पेंशन, राज्य रक्षा मंत्री, कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद भी रहे थे। सबसे पहले पचौरी ने साल 1972 में  युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पहला पद संभाला था और राजनीतिक करियर की शुरुआत भी की थी। इसके बाद 1984 में पहली बार उन्होंने  राज्य युवा कांग्रेस अध्यक्ष संभाला। पचौरी यहीं नहीं रुके, उन्हें  राज्यसभा के लिए भी चुना गया और फिर वो तीन बार सांसद भी बने। साल 1990, 1996 और 2002 में उन्होंने सांसद का पद संभाला।

दो बार हारे चुनाव

वैसे तो पचौरी ने कई बड़े पद संभाले लेकिन अपने जीवन में दो बार ही चुनाव लड़ा। पहला चुनाव उन्होंने साल 1999 में लड़ा, जिसमें उनकी भिड़ंत  भोपाल सीट से उमा भारती के साथ हुई लेकिन वो भारी मतों के अंतर से हार गए। जिसके बाद उन्होंने दूसरा चुनाव साल 2013 में दिवंगत नेता सुंदरलाल पटवा के भतीजे सुरेंद्र पटवा से लड़ा लेकिन उस दौरान भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।