शादी में हर्ष फायर के दौरान एक व्यक्ति घायल, गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्वालियर रेफर
मुरैना–शादी में हर्ष फायर के दौरान एक व्यक्ति की आंख के नीचे गोली के छर्रे लगे है, घायल गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया है जहां जहां उपचार किया जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला पोरसा थाना क्षेत्र के छोटी कोथर गांव का है,जहां बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को रामराज का फलदान आया था, उसमे जमकर हर्ष फायर किए गए, फायरिंग के दौरान उदयभान तोमर के आंख के नीचे गोली के छर्रे लगे हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पोरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने घायल की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि, मुरैना में हर्ष फायर के मामले शादियों के सीजन में आए दिन देखने को मिलते हैं, हालात ऐसे हैं कि 2 महीने पूर्व में ही एक व्यक्ति की हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत हो चुकी है, इससे पूर्व में भी कई हर्ष फायर के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं जिस वजह से जिले में हर्ष फायरिंग के मामले थम सके। वही पोरसा थाना प्रभारी रामपाल सिंह जादौन का कहना है कि, जानकारी मिली थी कि हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की आंखें नीचे गोली लगी है जिस पर हॉस्पिटल जा करके देखा तब तक वर रेफर हो गया तो हमने पुलिस भेजती है और उसकी जांच करवा रहे हैं।
