June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सात आरोपी गिरफ्तार…, जादू – टोना के शक में वृद्ध की हत्या से मच गया हड़कंप

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में टोना जादू के संदेह में एक वृद्ध की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक की पत्नी पर जादू टोना करने के शक में हमला किया गया था। उमरिया जिले के अखड़ार गांव में कुछ लोग अंधविश्वास में आकर वो कर बैठे जो की जघन्य अपराध है, यह पूरा मामला 28 जनवरी को गांव के बड़का टोला में कोल परिवार के बीच जादू टोना के शक में कुल्हाड़ी,फरसा जैसे घातक हथियारों से दिनदहाड़े हमले का है।

जिस में मथुरा कोल नामक वृद्ध सहित पत्नी हिरोदिया बाई और बहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वृद्ध 65 वर्षीय मथुरा कोल ने दम तोड़ दिया, पूरे विवाद की जड़ आरोपियों के परिवार में एक महिला के बीमारी से जुड़ा हुआ है। जिसे परिजन बीमारी मानने की बजाय जादू टोना का असर मान रहे थे और संदेह मृतक की पत्नी पर करके बदले की नीयत से हमला बोल दिया।

आपको बता दें कि 28 जनवरी को हुई घटना के बाद चंदिया थाना में एफआईआर हुई और पीड़ित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हो गए। लेकिन आराम नहीं मिलने पर मृतक बड़े अस्पताल में इलाज कराने की बजाय घर लौट गया और उसकी मौत हो गई,जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस सक्रिय हुई और सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

NEWS SOURCE : punjabkesari