ग्वालियर में ‘गुर्जरों के स्वर्णिम इतिहास’ पुस्तक का विमोचन, अनमोल श्री बोले- इतिहास से प्रेरणा लें युवा
नरेंद्र बंसल-
ग्वालियर। ग्वालियर अंचल के प्रसिद्ध चपटिया वाले बाबा मंदिर परिसर में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक अनमोल श्री जी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर चौधरी शेर सिंह गुर्जर द्वारा लिखित पुस्तक ‘गुर्जरों के स्वर्णिम इतिहास’ का विमोचन किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अनमोल श्री जी ने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास केवल शौर्य और स्वाभिमान तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन संस्कृति, धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए दिए गए महान बलिदानों का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज को अपने गौरवशाली इतिहास को जानना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने अपने संबोधन में चक्रवर्ती सम्राट मिहिर भोज के पराक्रम, भगवान श्री देवनारायण की दिव्य कृपा तथा क्रांतिकारी धनसिंह गुर्जर के त्याग का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पुस्तक युवाओं को अपने गौरवशाली अतीत और नैतिक मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
कार्यक्रम के अंत में अनमोल श्री जी ने आयोजन की सफलता के लिए समस्त गुर्जर समाज एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ‘जय देवनारायण’ और ‘जय श्री राधे’ के जयघोष के साथ अपने उद्बोधन का समापन किया।
