June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भोपाल में होने वाली विपक्षी गठबंधन की रैली कैंसल, आपस में टकराव तो नहीं वजह!

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एकजुट हो चुके हैं। इसके लिए एक गठबंधन भी बनाया गया है, जिसका नाम है इंडिया। अब तक इस गठबंधन की कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन सियासी मोर्चे पर सभी बैठकें निष्फल ही साबित हुई। ना ही अभी तक संयोजक को लेकर कोई फैसला हो पाया और ना ही सीट शेयरिंग के लेकर, तो ऐसे में अब आगामी दिनों में इंडिया गठबंधन के नेता क्या कुछ कदम उठाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

दरअसल, खबर है कि इंडिया गठबंधन ने राजधानी भोपाल में प्रस्तावित अपनी संयुक्त रैली को रद कर दिया है। जिसकी जानकारी कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत के दौरान दी है। हालांकि, उन्होंने इसके रद होने के पीछे की वजह सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन, अब सियासी गलियारों में इस बात को लेकर कयास तेज हो गए हैं कि इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं के बीच टकराव बढ़ गया है। शायद इसलिए भोपाल में प्रस्तावित बैठक रद कर दी गई है। लेकिन, इसे अंतिम सत्य मान लेना उचित नहीं रहेगा, क्योंकि अभी तक इस पर शीर्ष नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक वक्तव्य सामने नहीं आया है।

बता दें कि बीते दिनों मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। जिसमें इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं ने फैसला किया था कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के मकसद से संयुक्त रैली की जाएगी। जिसमें इंडिया गठबंधन के नेता शामिल होंगे। ध्यान दें, बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सभा को संबोधित करने के क्रम में इंडिया गठबंधन पर जोरदार निशाना साधा था जिसमें उन्होंने इस गठबंधन को घमंडिया बताया था। बहरहाल, अब आगामी दिनों में सियासी मोर्चे पर इस गठबंधन की ओर से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *