February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्रत्याशी या प्रत्याशी प्रतिनिधि का व्यय निरीक्षण बैठक में रहना अनिवार्य: व्यय प्रेक्षक

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में व्यय प्रेक्षकों श्री टी.अरिवाझगन व श्री सौरभ नायक की अध्यक्षता में लोक सभा प्रत्याशियों के व्यय खातों का शेडो रजिस्टर से मिलान का प्रथम व्यय निरीक्षण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों में भाजपा के प्रति​​निधि, कांग्रेस के प्रति​निधि, श्री अंशुल गुप्ता राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी, श्री पूजा सक्सेना राईट टू रिकॉल पार्टी, श्री अवधेश कुमार निर्दलीय, श्री औरंगजेब निर्दलीय अपने प्रति​निधियों के साथ उपस्थित रहें जबकि बसपा से श्री नंद किशोर पुंडीर, राष्ट्रीय निर्माण पार्टी से श्री आनन्द कुमार, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभाष पार्टी) से श्री धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, श्री अभिषेक पुंडीर निर्दलीय, श्रीमती कविता निर्दलीय, श्री रवि कुमार पांचाल निर्दलीय, श्री नत्थू सिंह चौधरी निर्दलीय को बैठक में उपस्थित ना होने पर व्यय प्रेक्षकों ने कारण बताओं नोटिस भेजने के आदेश दिए।

बैठक के दौरान शेडो रजिस्टर से मिलान करने पर भाजपा प्रत्याशी श्री अतुल गर्ग के व्यय खाते में अन्तर पाया गया। वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती डॉली शर्मा के व्यय खाते में भी अन्तर पाया गया। उनके द्वारा नगद और बैंक की डिटेल अप—टू—डेट नहीं पाई गयी। वहीं अंशुल गुप्ता राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी, पूजा सक्सेना राईट टू रिकॉल पार्टी, अवधेश कुमार निर्दलीय, औरंगजेब निर्दलीय द्वारा निर्वाचन के लिए खोले गए बैंक खाते से कोई भी लेन—देन नहीं किया गया। जनता के अवलोकन ​हेतु प्रत्याशियों द्वारा किये गये खर्च का ब्यौरा रजिस्टर डीईओ पोर्टल डिस्ट्रीक इलैक्शन आॅफिसर गाजियाबाद के पोर्टल पर अपलोड रहेगा।

प्रेक्षकों ने सभी प्रत्याशियों निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्याशी या प्रत्याशी प्रतिनिधि का व्यय निरीक्षण बैठक में रहना अनिवार्य हैं साथ ही वह अपने सभी लेन—देन का पूर्ण विवरण रखे जिससे की उन्हें और हमें निरीक्षण के दौरान किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़ें। उन्होने कहा कि आगामी द्वितीय व्यय निरीक्षण 19 अप्रैल को प्रस्तावित हैं। बैठक में मुख्य रूप से एडीएम एफआर श्री सौरभ भट्ट, सीटीओ पुष्पांजलि, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

हिंद फोक्स न्यूज़, गाजियाबाद से संवाददाता नरेंद्र बंसल

You may have missed