August 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मसूरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार

गाजियाबाद- दिनांक 19.04.2024 को थाना मसूरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले 02 अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार किया गया । पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक अभियुक्त गोली लगने से घायल हुआ है जिसको घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 03 खोका कारतूस 315 बोर नाजायज, 01 सफेद रंग की पिकअप नम्वर UP14LT2779 जिससे करीव 800 किलो ग्राम अवैध भैस का मांस व कटान के उपकरण बरामद ।

आज दिनांक 19/04/2024 समय करीब 09.00 बजे प्रातः थाना मसूरी पुलिस द्वारा चेंकिग के दौरान एक सफेद रंग की पिकअप नम्बर UP14LT2779 में सवार 02 व्यक्ति आते दिखाई दिये जो पुलिस पार्टी को चेकिग करते देख पिकअप को मोड़कर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए नीले पुल के पास गंग नहर पटरी की ओर भागने लगे जिस पर पुलिसपार्टी द्वारा मुठभेड के दौरान 02 अभियुक्त शहजाद उर्फ छोलसिया पुत्र यामीन उम्र करीव 24 वर्ष (पुलिस मुठभेड मे घायल) 2-सद्दाम पुत्र इकवाल निवासीगण ग्राम ढवारसी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 30 वर्ष को अवैध अस्लाह, 800 किलो ग्राम अवैध भैस का मांस व पशु कटान के उपकरण तथा पिकअप नम्बर UP14LT2779 के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी का विवरण-
1- दो तमंचा 315 बोर, मय 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 03 खोका कारतूस 315 बोर
2- एक पिकअप गाडी नम्बर UP14LT2779
3- करीब 800 किलो ग्राम अवैध भैस मांस व कटान के उपकरण

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता-
1. शहजाद उर्फ छोलसिया पुत्र यामीन उम्र करीव 24 वर्ष
2. सद्दाम पुत्र इकवाल निवासीगण ग्राम ढवारसी थाना मसूरी कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीव 30 वर्ष
आपराधिक इतिहासः-
1.अभियुक्त शहजाद उपरोक्त के विरुद्ध दो गौकशी,तीन पशु क्रुरुता व एक मारपीट का कुल 06 अभियोग पंजीकृत है ।
2.अभियुक्त सद्दाम उपरोक्त के विरुद्ध मारपीट का एक अभियोग पंजीकृत है ।

गिरफ्तार करने वाली थाना मसूरी पुलिस टीम

हिंद फोक्स न्यूज, गाजियाबाद संवाददाता नरेंद्र बंसल