May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सार्वजनिक स्थानों पर मुस्लिम महिलाओं के बु्र्का पहनने पर श्रीलंका का बड़ा फैसला, लगाया बैन

नई दिल्ली। वैसे तो इस्लाम में बुर्के का इस्तेमाल मुस्लिम महिलाओं द्वारा पर्दा करने और चेहरा और शरीर को ढकने के लिए किया जाता है। लेकिन इसे श्रीलंका में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मानते हुए वहां के कैबिनेट प्रवक्ता एवं सूचना मंत्री केहलिया रामबुकवेला ने सार्वजनिक स्थलों पर सभी प्रकार के नकाब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल ने इस तरह के नकाब को पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि, प्रस्ताव में बुर्का जैसा शब्द इस्तेमाल नहीं हुआ है। उन्होंने मीडिया से कहा कि, मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक स्थलों पर सभी प्रकार के नकाब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। उन्होंने बुर्के का कोई उल्लेख नहीं किया।

बता दें कि श्रीलंका ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब जन सुरक्षा मंत्री सरत वीरसेकरा ने गत मार्च में एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किये थे जिसमें बुर्का पर प्रतिबंध लगाने के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी प्राप्त करने की बात कही गई थी। कैबिनेट प्रवक्ता एवं सूचना मंत्री केहलिया रामबुकवेला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक स्थलों पर सभी प्रकार के नकाब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। उन्होंने बुर्के का कोई उल्लेख नहीं किया।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि, ‘‘सभी तरह के नकाब राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं।’’ फिलहाल अभी ये प्रस्ताव है, जिसे कानून बनाने के लिए संसद से अनुमोदित कराना होगा। इस बीच, वीरसेकरा ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मंत्रिमंडल ने बुर्का सहित सभी तरह के नकाब पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *