April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बॉलीवुड में काम न मिल पाने पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा, एक्ट्रेस की वजह से नहीं मिला काम

मुंबई। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी लेटेस्ट वेब सीरीज ‘द टैटू मर्डर्स  हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड में काम न मिल पाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उनका कहना है कि इंडस्ट्री में काम पाने के लिए एक ग्लोबल स्टार की बहन होना ही काफी नहीं है। प्रियंका चोपड़ा की रिश्तेदार होना, उनके करियर के लिए कभी मददगार नहीं रहा।

मीरा राजपूत ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में अपने स्ट्रगल के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा, ”जब मैं बॉलीवुड में कदम रख रही थो तो एक ही चर्चा थी कि प्रियंका की बहन भी आ रही हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे कभी तुलनाओं का सामना नहीं करना पड़ा। मुझे जो काम मिला, प्रियंका के चलते नहीं मेरे चलते मिला। अगर मुझे कभी किसी प्रोड्यूसर की जरूरत थी, तो उन्होंने मुझे इसलिए कास्ट नहीं किया कि मैं प्रियंका चोपड़ा की बहन हूं।”

आगे उन्होंने कहा, ”सच कहूं तो प्रियंका चोपड़ा से संबंध होना, मेरे करियर के लिए कभी मददगार नहीं रहा। हां, लेकिन मुझे इसका फायदा ये जरूर हुआ कि लोगों ने मुझे सीरियसली लिया। उन्होंने मुझे हल्के में नहीं लिया, क्योंकि वह जानते थे कि मैं एक ऐसे परिवार से आती हूं, जो सिनेमा जानते है। मुझे बस एक यही फायदा मिला। नहीं तो, मुझे स्ट्रगल करना पड़ा, ईमानदारी से कहूं तो कभी भी मेरी तुलना उन दोनों (प्रियंका और परिणीति चोपड़ा) से नहीं की गई।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *