अफगानिस्तान के बुरे हालात देख सिरसा के बदले सुर, अब करने लगे CAA का समर्थन
नई दिल्ली। एक तरफ जहां शिरोमणि अकाली दल केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की कोशिश करती रहती है। कभी किसान आंदोलन के मुद्दे को लेकर, तो कभी महंगाई को लेकर सरकार पर हमला करती रहती है। वहीं इस बीच अब कभी एनडीए की सहयोगी रही शिरोमणि अकाली दल (SAD) अब नागरिकता संसोधिन कानून यानी CAA पर मोदी सरकार के समर्थन कर रही है।
दरअसल अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निर्वतमान अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के बदले सुर नजर आ रहे है। अकाली नेता सिरसा को अब CAA याद आ रहा है। बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल है। अफगान के लोग अपनी जान बचाने के लिए घर-बार छोड़कर दूसरे देशों में शरण ले रहे है। इसी को लेकर मनजिंदर सिंह सिरसा ने चिंता जाहिर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।
मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार से CAA की कट ऑफ डेट को दिसंबर 2014 से बढ़ा कर 2021 तक करने की मांग की है। इस ट्वीट में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अफगानिस्तान में फंसे हिंदू और सिख शरणार्थियों को लाने का भी अनुरोध किया। सिरसा ने कहा कि अफगानिस्तान से आने वाले लोगों की मदद के लिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग करते हैं कि CAA के कटऑफ डेट को बढ़ा कर 2021 किया जाए।
हालांकि जैसे ही अकाली नेता का बयान सामने आया उसके बाद लोगों ने उनकी पार्टी की सोशल मीडिया पर खिचाईं कर डाली। ट्विटर पर लोगों ने मनजिंदर सिंह सिरसा की जमकर क्लास लगा डाली।
