केआरके की बढ़ी मुश्किलें, पहले सलमान तो अब मनोज बाजपेयी ने दर्ज कराई मानहानि की शिकायत
नई दिल्ली। एक्टर और फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। पहले एक्टर सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था तो अब मंगलवार को एक्टरर मनोज बाजपेयी ने इंदौर की जिला अदालत में क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कमाल आर खान की ओर से कथित तौर पर मनोज बाजपेयी के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया गया था। ट्वीट में कमाल द्वारा कुछ ऐसी बातें कहीं गई थी, जिनसे एक्टर की पर्सनालिटी पर प्रभाव पड़े। शिकायत दर्ज होने के बाद मनोज बाजपेयी के वकील परेश एस जोशी ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है।
मनोज के वकील परेश एस जोशी मे इस पूरे मामले पर कहा है कि एक्टर की तरफ से कमाल आर खान के द्वारा पेश किए गए एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) के सामने शिकायत पेश की है। इस शिकायत के आधार पर केआरके के खिलाफ धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने को लेकर गुहार लगाई गई है।
इस शिकायत को लेकर वकील का कहना है कि केआरके के इस तरह के बयान एक्टर की छवि खराब करने का काम कर रही है। शिकायक में ये भी कहा गया है कि 26 जुलाई को केआरके ने बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था। इसे ट्वीट से फैंस के आगे एक्टर की छवि खराब हो रही है। रिपोटर्स की मानें तो मंगलवार को इंदौर में शिकायत के सिलसिले में खुद मनोज बायपेयी कोर्ट के सामने पेश हुए और अपना बयान भी दर्ज करवाया है।
