April 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक अधिकारी दे रहा था गाली, अखिलेश यादव ने चुनाव के बीच लगाए आरोप

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का आज मतदान कराया जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण चुनाव आयोग ने शाम 6 बजे तक वोटिंग कराने का फैसला किया है। गर्मी के कारण चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों में वोटरों के लिए ठंडे पानी के साथ ओआरएस के पैकेट भी रखने का फैसला किया है। यहां जानिए लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से जुड़े पल-पल के अपडेट।

अदानी समूह के प्रबंध निदेशक (कृषि, तेल और गैस) प्रणव अदानी ने ट्वीट किया, “भारत के चुनाव न केवल दुनिया के सबसे बड़े चुनाव हैं। वे विविधता और एकता का एक उल्लेखनीय प्रदर्शन हैं, जहां हर वोट मायने रखता है। मैंने अपना संवैधानिक कर्तव्य निभाते हुए मतदान किया।” अब आपकी बारी है अपना वोट दें।”

-लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सुबह 11 बजे तक असम में 27.34 फीसदी, बिहार में 24.41 फीसदी, छत्तीसगढ़ में 29.90 फीसदी, दादरा और नगर हवेली व दमन दीव में 24.69 फीसदी, गोवा में 30.94 फीसदी, गुजरात में 24.35 फीसदी, कर्नाटक में 24.48 फीसदी, मध्यप्रदेश में 30.21 फीसदी, महाराष्ट्र में 18.18 फीसदी, यूपी में 26.12 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 32.82 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी।