March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

काबुल एयरपोर्ट पर हमला: अमेरिका और ब्रिटेन करने वाले हैं इमरजेंसी मीटिंग

काबुल/वॉशिंगटन। काबुल एयरपोर्ट पर 2 फिदायीन हमलों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद अमेरिका ने एक बार फिर कार बम के जरिए फिदायीन हमले की चेतावनी जारी की है। काबुल में अमेरिकी दूतावास के हवाले से अमेरिकन ब्रॉडकास्ट कंपनी ABC ने कहा है कि काबुल एयरपोर्ट के नॉर्थ गेट पर आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल के आतंकवादी कार बम से हमला कर सकते हैं। इस बीच, काबुल एयरपोर्ट पर धमाके के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर डेन क्रेनशॉ ने राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधा है। डेन ने कहा कि मिस्टर प्रेसिडेंट, अब इस मामले को संभालिए जिसको आपने ही खड़ा किया है। इससे भागने की कोशिश मत कीजिए। आपके हाथ खून से रंगे हैं। हम अब भी जंग कर रहे हैं। इसे इसका अंत समझने की गलती मत कीजिए। उन्होंने कहा कि आपने दुश्मन को एक और फायदा उठाने का मौका दे दिया है।

काबुल में फिदायीन हमलों के बाद दुनियाभर में हलचल है। अमेरिका और ब्रिटेन ने घटना के बाद सुरक्षा हालातों को लेकर इमरजेंसी मीटिंग का फैसला किया है। जबकि, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने अपनी इजरायल यात्रा रद्द कर दी है। फ्रांस ने अपने राजदूत को काबुल से बुला लिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस के राजदूत अब पेरिस से काम करेंगे। फ्रांस अब काबुल से सैकड़ों अफगान नागरिकों को निकालने की कोशिश भी करेगा।

उधर, काबुल एयरपोर्ट पर हमले के मामले में एक प्रत्यक्षदर्शी का हवाला देते हुए अमेरिका की ‘स्काई न्यूज’ ने बताया है कि हमलावर ने भीड़ के बीच पहुंचकर खुद को उड़ा लिया। ऐसा लग रहा था जैसे वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने के लिए ही आया हो। अमेरिकी अखबार ‘द गार्जियन’ के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *