March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इमोशनल हुईं शिल्पा शेट्टी, इंस्टाग्राम पर कहा- में खुद को माफ करूंगी और गलतियों से सीखूंगी

नई दिल्ली। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर कभी योगा तो कभी कोई मोटिवेशनल कोट शेयर करतीं ही रहती है लेकिन अपने पति राज कुंद्रा के अश्लील फिल्में बनाने के मामले में फंसने के बाद से ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने मीडिया अकॉउंट से ब्रेक लिया हुआ है। हाल ही में एक बार फिर शिल्पा इंस्टाग्राम पर एक्टिव हुई उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक किताब के कुछ अंश की तस्वीर शेयर की। इन तस्वीरों में जीनव में की गईं गलतियों के बारे में बात कही गई है।

किताब के पेज पर सोफिया लॉरेन का एक उद्धारण था जिसमें लिखा है कि गलतियां उस बकाया राशि का हिस्सा होता है जिसका भुगतान हमें ता उम्र करना पड़ता है। इस किताब में गलतियों के बारे में आगे लिखा है, ‘हम इधर-उधर कुछ गलतियां किए बिना अपने जीवन को दिलचस्प नहीं बना सकते। हम आशा करते हैं कि वे खतरनाक गलतियां या गलतियां नहीं होंगी जो अन्य लोगों को चोट पहुंचाती हैं। लेकिन गलतियां होंगी।’ किताब के इस अंश में आगे ये लिखा हुआ है, ‘हम अपनी गलतियों को उन चीजों के रूप में देख सकते हैं जिन्हें हम भूलना चाहते हैं या अपने सबसे दिलचस्प, चुनौतीपूर्ण और उत्तेजक अनुभवों के रूप में देख सकते हैं। गलतियों के कारण नहीं बल्कि हमने उनसे जो सीखा है उसके कारण।’

वहीं आखिर में ये लिखा गया है कि में खुद को माफ करूंगी और गलतियों से सीखूंगी। इस कहानी में शिल्पा ने एक एनिमेटेड स्टिकर जोड़ा है जिसपर लिखा हुआ है, ‘मैंने गलती की लेकिन यह ठीक है।’ बता दें, पति की गिरफ्तारी के बीच शिल्पा शेट्टी हाल ही में अपने काम में लौट आई हैं। एक्ट्रेस डांस रियलिटी शो में बतौर जज के रूप में वापसी कर चुकी है इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो जब कंटेस्टेंट्स के बीच पहंचीं तो सभी इमोशनल हो जाते हैं और शिल्पा को भी रोते हुए देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *