March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कड़वे सच से RJ सायमा का हुआ सामना, प्रोफेसर रंगनाथन ने खोली पोल तो सवालों से भागीं

नई दिल्ली। सेकुलर और लिबरल मीडिया के नाम पर दुकान चलाने वाले पक्षकार एक बार फिर से सोशल मीडिया पर हाय-तौबा मचाने लगे हैं। इसी क्रम में  रेडियो मिर्ची की रेडियो जॉकी सायमा सोशल मीडिया पर अपना दुखड़ा रोने लगी है। दरअसल कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में मनोज मुंतशिर मुगल बर्बता का खुलासा किया। साथ ही बताया कि कैसे हम भारतीयों ने अपनी विरासत के साथ हुई छेड़छाड़ को आसानी से स्वीकार कर लिया। उन्होंने लोगों से ये भी सवाल किया कि हजारों भारतीयों को मारने वाले आक्रमणकारियों और लुटेरों को नायक के रूप में कैसे दिखाया जा सकते है। वीडियो में उन्होंने मुगलों की भी आलोचना की।

वहीं मनोज मुंतशिर के इस वीडियो के सामने आने के बाद लिबरलों, वामपंथी लोगों का दर्द छलका उठा और नाराज हो गए। इतना ही नहीं  मुंतशिर को लिबरलों, वामपंथी और इस्लामियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। इसमें से एक RJ सायमा का नाम भी है। सायमा ने ट्वीट करते हुए मनोज मुंतशिर को ‘कट्टर’ बता डाला और कहा कि कट्टरता का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं होता।

इस ट्वीट के बाद RJ सायमा सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आई। यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा डाली। लोगों ने मुंतशिर का समर्थन किया, तो वहीं सायमा को सलाह देते हुए कहा कि अगर काउंटर करना ही है तो फिर तथ्यों के साथ किया जाए। सायमा के इस ट्वीट को लेकर वैज्ञानिक व प्रोफेसर आनंद रंगनाथन ने रिट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी और सायमा की पोल भी खोल डाली। प्रोफेसर रंगनाथन ने कुरान की आयतें पेश की और दिखाया कि कैसे इस्लाम में काफिरों के ख़िलाफ़ हिंसा की बातें लिखी गई है।

प्रोफेसर रंगनाथन के इन तर्कों के बाद सायमा ने दोबारा ट्वीट किया और उन्हें कहा कि वो आभार व्यक्त करती हैं इस बात को साबित करने के लिए जो उन्होंने कहा था वह सही बात है कि कट्टरता का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। इसके बाद वह रंगनाथन को भी एक ‘शिक्षित कट्टर’ कहकर बात खत्म कर देती हैं।

वहीं प्रोफेसर आनंद रंगनाथन दोबारा सायमा के ट्वीट का जवाब दिया और कहा कि इसका मतलब ये है कि कुरान की आयत पढ़ना कट्टरता होता है? वहीं रंगनाथन के एक बाद एक सवालों को और सच्चाई सामने लाने के बाद RJ सायमा भाग जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *