July 8, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्या सिया ने अपने प्रेमी चेतन से गुपचुप तरीके से कर ली थी शादी? व्हाट्सऐप चैट के आधार पर किया जा रहा दावा

नई दिल्ली। पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया और बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि केतन की मंगेतर और उसकी हत्या की आरोपी सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ पुणे रजिस्ट्रार कार्यालय में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। एनडीटीवी की खबर के अनुसार सिया और चेतन के मोबाइल फोन की व्हाट्सऐप चैट के आधार पर यह दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केतन से सगाई के बाद सिया ने चेतन से सीक्रेट मैरिज की थी। पुणे पुलिस फिलहाल इस दावे से संबंधित सबूत जुटा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिया के कॉलेज के दो दोस्त उसकी इस सीक्रेट शादी में गवाह बने थे और उन्होंने शादी के दस्तावेजों में बतौर गवाह साइन भी किए थे। सिया और चेतन की शादी से जुड़ी फोटो को एक प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था जिसमें ये दोनों गले में माला पहने हुए थे। बाद में उस पोस्ट को डिलीट कर दिया। साइबर एक्सपर्ट उस डिलीट की जा चुकी फोटो को रिकवर करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं इस मामले में सिया के उन दो दोस्तों से पुलिस पूछताछ शुरू हो चुकी है। पुणे पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अनिवार्य सार्वजनिक नोटिस अवधि से बचने के लिए चेतन ने किसी बिचौलिए को पैसे दिए थे? गौरतलब है कि सिया और चेतन दोनों ही फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

आरोप है कि सिया ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहागढ़ किले में ट्रैकिंग के दौरान खाई में धक्का देकर मार डाला और इस काम में सिया के प्रेमी चेतन ने उसकी मदद की। घटना वाले दिन का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें सिया और केतन के पीछे एक शख्स को हुडी पहनकर आते हुए देखा गया और दावा किया जा रहा है कि वो शख्स चेतन है। पुलिस को यह शक इसलिए हुआ कि आखिर इतनी गर्मी में हुडी कौन पहनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *