April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दोपहर 1 बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान, मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण की वोटिंग आज हो रही है। चुनाव आयोग ने इस बार लोकसभा चुनाव को कुल 7 चरण में कराने का फैसला किया है। अब तक 3 चरण हो चुके हैं। बीते 3 चरण में 285 सीटों पर मतदान हो चुका है। चौथे चरण की वोटिंग की पल-पल की जानकारी आप यहां देख सकते हैं।

-दोपहर 1 बजे तक आंध्र प्रदेश में 40.26, बिहार में 34.44, जम्मू-कश्मीर में 23.57, झारखंड में 43.80, मध्यप्रदेश में 48.52, महाराष्ट्र में 30.85, ओडिशा में 39.30, तेलंगाना में 40.38, यूपी में 39.68 और पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 51.87 फीसदी वोट पड़ चुके थे।

-हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का दौरा किया। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान जारी है।

-गुंटूर में जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी के नेता का वीडियो आया है। जिसमें वो एक वोटर से हाथापाई करते दिख रहे हैं।

-सुबह 11 बजे तक 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर औसतन 24.87 फीसदी वोटिंग हुई थी। सबसे ज्यादा वोट बंगाल में पड़ा। जबकि, मध्यप्रदेश दूसरे नंबर पर है। सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में देखा गया है।

-लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक औसतन 10.35 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। आंध्र प्रदेश में 9.05 फीसदी, बिहार में 10.18 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 5.07 फीसदी, झारखंड में 11.78 फीसदी, मध्यप्रदेश में 14.97 फीसदी, महाराष्ट्र में 6.45 फीसदी, ओडिशा में 9.23 फीसदी, तेलंगाना में 9.51 फीसदी, यूपी में 11.67 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 15.24 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। इस तरह देखा जाए तो पश्चिम बंगाल में अब तक सबसे ज्यादा मतदान हुआ है।