August 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

8 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए मतदान जारी, दोपहर 1 बजे तक 36.73 फीसदी वोटिंग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के 5वें दौर की आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराने का चुनाव आयोग का आदेश है। अब तक के चरणों का मतदान प्रतिशत देखें, तो पहले चरण में 66.14, दूसरे चरण में 66.71, तीसरे चरण में 65.68 और चौथे चरण में करीब 69 फीसदी वोट पड़े हैं। यहां जानिए 5वें चरण की वोटिंग से जुड़े सभी अपडेट।

देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पांचवें चरण के लिए मतदान जारी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक 36.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है. दोपहर 1 बजे तक राज्यों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार हैं:

  • बिहार: 34.62 प्रतिशत
  • जम्मू और कश्मीर: 34.79 प्रतिशत
  • झारखंड: 41.89 प्रतिशत
  • लद्दाख: 52.02 प्रतिशत
  • महाराष्ट्र: 27.78 प्रतिशत
  • ओडिशा: 35.31 प्रतिशत
  • उत्तर प्रदेश: 39.55 प्रतिशत
  • पश्चिम बंगाल: 48.41 प्रतिशत

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में 21.11 फीसदी, जम्मू-कश्मीर में 21.37 फीसदी, झारखंड में 26.18 फीसदी, लद्दाख में 27.87 फीसदी, महाराष्ट्र में 15.93 फीसदी, ओडिशा में 21.07 फीसदी, यूपी में 27.76 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 32.70 फीसदी वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इस तरह वोटिंग में पश्चिम बंगाल लगातार आगे है। वहीं, वोटिंग में यूपी दूसरे नंबर पर बना हुआ है।