प्रचार मैदान में उतरे निरहुआ, फूल बरसाकर किया गया एक्टर का स्वागत
नई दिल्ली।आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव सासंद है और इस बार इसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। एक्टर को टक्कर देने के लिए कांग्रेस से धर्मेंद्र को मैदान में उतारा गया है। वोटिंग 25 मई को होनी है, लेकिन उससे पहले एक्टर पूरी मेहनत के साथ चुनाव मैदान में प्रचार कर रहे हैं। अब निरहुआ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां उनका जनता के बीच भव्य तरीके से स्वागत हो रहा है। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में क्या खास है।
प्रचार के लिए निकले निरहुआ
दिनेश लाल यादव चुनाव के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो रोजाना जनता के बीच जाकर उनसे बातचीत करते हैं और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हैं। हाल ही में एक्टर को जनता के बीच देखा गया, जहां लोगों ने टीका लगाकर और फूलों की बारिश कर निरहुआ का स्वागत किया है। एक्टर के आगमन पर मंत्र भी चलाए और जमकर नारेजाबी हुई। हालांकि वीडियो कहां का है, ये बात साफ नहीं है.. लेकिन वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
25 मई को होनी है वोटिंग
बता दें कि वोटिंग 25 मई को होनी है और तब तक चुनाव प्रचार जारी रहेगा। बात अगर काम की करें तो एक्टर की फिल्म संयोग आ रही है, जिसका ट्रेलर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म में एक्टर के साथ आम्रपाली दुबे भी रोमांस करती दिख रही हैं। फिल्म की कहानी भी बहुत मजेदार है, जिसमें निरहुआ अपने पिता की खोज में विदेश जाते हैं और उनकी वहां मुलाकात आम्रपाली से होती है, जो निरहुआ के पति को ढूंढने में मदद करती है। दरअसल निरहुआ की मां की आखिरी इच्छा होती है कि वो अपने पति से मिले।
