देश

स्मृति ईरानी ने CM केजरीवाल लगाए गंभीर आरोप स्वाति मालीवाल संग बदसलूकी मामले में

शेयर करें:

स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में बीजेपी हमलावर है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वो मामले पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं. स्मृति ईरानी ने पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ”स्वाति मालीवाल की पिटाई के दौरान सीएम केजरीवाल के आवास पर उनके अलावा परिवार और स्टाफ का कौन सा सदस्य मौजूद था कि जानकारी तो सिर्फ मालीवाल और केजरीवाल ही दे सकते हैं.” स्मृति ईरानी ने कहा, ‘सीएम के आवास पर अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में स्वाति मालीवाल को क्यों मारा गया? केजरीवाल अब तक मामले में स्पष्ट तौर पर क्यों नहीं बोलते? इसका जवाब लोगों को अभी तक नहीं मिला है.”

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि निष्पक्ष जांच होगी. न्याय होना चाहिए. घटना को लेकर 2 बयान हैं. पुलिस को दोनों बयानों के संबंध में निष्पक्ष तरीके से जांच करनी चाहिए और न्याय किया जाना चाहिए.’’

NEWS SOURCE : lalluram

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI