February 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राजधानी में 24 साल का टूटा रिकार्ड, रात में भी भीषण गर्मी, उत्तर प्रदेश में चढ़ा पारा

यूपी में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। दिन की गर्मी से ज्यादा रात बेहाल कर रही है। लखनऊ में 24 साल बाद मई माह की सबसे उमस और गर्मी भरी रात गुजरी है। बीती गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 31.3 दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तेज सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इससे दिन में तापमान की बढ़ोतरी तो रहेगी लेकिन रात में स्थिति थोड़ी सुधरेगी। गर्मी में भी थोड़ी राहत की उम्मीद है।