February 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रानी चटर्जी ने कर ली शादी? मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र के साथ लाल जोड़े में सुहागन की तरह नजर आईं एक्ट्रेस

रानी चटर्जी भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। रानी चटर्जी के लाखों दीवाने हैं। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी हर डिटेल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। लेकिन इस बार रानी चटर्जी ने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसे देखकर उनके फैंस के बीच खलबली मच गई है। अब रानी ने ऐसा क्या कर दिया है पोस्ट, चलिए बताते हैं  विस्तार से…

रानी ने कर ली शादी?

रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें एक्ट्रेस लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आ रही हैं। सुर्ख लाल साड़ी, माथे पर पल्लू, मांग में सिंदूर, लाल बिंदी, कजरीली आंखें, नाक में नथ, कानों में झुमके, रेड लिपस्टिक, बालों में गजरा, हाथों में भरी-भरी चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने रानी चटर्जी एकदम नई-नवेली दुल्हन लग रही हैं।

रानी की इन तस्वीरों को देखकर प्रथम दृष्टया कोई भी कन्फ्यूज हो जाएगा कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। एक्ट्रेस के कई फैंस के साथ भी ऐसा ही हुआ। लेकिन आपको बता दें कि ये रानी की लेटेस्ट फिल्म ”बड़की बहू छुटकी बहू” के कड़वा चौथ स्पेशल गाने से उनका लुक है। इस लुक को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने व्यूवर्स को बताया कि ”बड़की बहू छुटकी बहू” से उनका ये ”कड़वा चौथ स्पेशल” गाना रिलीज कर दिया गया है।

बता दें कि फिल्म ”बड़की बहू छुटकी बहू” में रानी चटर्जी के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस नई फिल्म का बीते दिन यानी 25 मई को भोजपुरी सिनेमा पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर किया गया था।