April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

24 साल बाद तलाक ले रहे हैं सोहेल खान और सीमा, अर्जी दाखिल करने पहुंचे फैमिली कोर्ट

नई दिल्ली। फिल्मी जगत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि फिल्म अभिनेता सोहेल खान और सीमा खान अब अपने 24 साल के विवाहित जीवन को विराम देते हुए एक-दूसरे से तलाक लेने जा रहे हैं। आज दोनों को ही फैमिली कोर्ट में देखा गया है। दोनों ही तलाक संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करते दिखें। इस बीच उनकी  कई तस्वीरें वर्तमान में सोशल मीडिया पर वायरल होती दिख रही है। 24 साल के खुशगवार रिश्ते को विराम देने के फैसले ने उनके प्रशंसकों को हतप्रभ कर दिया है। हालांकि, इस दौरान दोनों के बीच कभी कोई भी नोकझोंक की खबरें सामने नहीं आई थी।

अगर कभी कोई ऐसी खबरें सामने आई होती, तो तलाक संबंधी खबर को हजम भी किया जा सकता है, लेकिन अब उनके प्रशंसकों को उनके जुदा होने की खबर कुछ हजम नहीं हो रही है। बहरहाल, उनके तलाक की खबर के प्रकाश में आने के बाद उनके प्रशंसक अपनी निराशा जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, बीते दिनों दोनों साथ में कई समारोह में देखें गए थे। दोनों के चेहरों पर झलकती मुस्कान यह साफ जाहिर कर रही थी कि सबकुछ दुरूस्त है, लेकिन उक्त खबर के प्रकाश में आने के बाद यह कहा जा रहा है कि ऐसे कयास लगाना बिल्कुल अमुनासिब थे।

चलिए, अब उनकी शादी के बारे में बताते हैं। तो आपको बता दें कि साल 1998 में दोनों ही परिणय सूत्र में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे निर्वाण और योहन हैं। हालांकि, इससे पहले साल 2017 और उसके बाद भी सामने आई कई रिपोर्ट्स में कथित तौर पर यह दावा किया गया था कि दोनों के रिश्तों में दरार है। लेकिन कभी दंपत्ति की तरफ इस संदर्भ में सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी नहीं की गई थी। दोनों कई मौकों पर साथ में खुशगवार लम्हें साथ बिताते हुए दिखें थें। लेकिन अब जब दोनों ने जुदा होने का फैसला किया है, तो यूं समझ लीजिए कि फिल्मी खबरों की दुनिया में जरा सनसनी सरीखा आलम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *