April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली के सभी अस्पतालों को फायर ऑडिट रिपोर्ट सौंपने के निर्देश, दिल्ली सरकार की सख्ती

दिल्ली के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग से सात नवजातों की मौत के बाद दिल्ली सरकार ऐक्शन मोड में आ गई है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस मुद्दे पर बैठक ली. इस बैठक में उन्होंने कई निर्देश जारी किए हैं. दिल्ली सरकार ने सभी छोटे बड़े निजी और सरकारी अस्पतालों को 8 जून 2024 तक फायर ऑडिट कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं.