देश

पश्चिम बंगाल : आठवें और अंतिम चरण की वोटिंग जारी, 1.00 बजे तक 56.04% मतदान

शेयर करें:

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच पश्चिम बंगाल में आज आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है। आठवें चरण में 4 जिलों की कुल 35 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें और अंतिम चरण के लिए चल रहे मतदान में लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वोट डालने की अपील की है।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी ने विधानसभा चुनावों के लिए कोलकाता के चौरंगी में वोट डाला। इस दौरान राज्यपाल धनखड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। हम दोनो ने वोट डाला है और मैं बहुत खुश हूं। कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। चुनाव आयोग ने बहुत अच्छा काम किया है। 7 चरणों में बड़ी संख्या में मतदान से लोकतंत्र में भरोसे का पता चलता है।

चुनाव आयोग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें और अंतिम चरण में 1.00 बजे तक 56.04% मतदान हुए हैं।

Ad Zone: in_content

अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने उत्तर कोलकाता के काशीपुर-बेलगछिया के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा, ”इससे पहले इतना शांतिपूर्ण मतदान मैंने नहीं देखा। सुरक्षा के बहुत अच्छे प्रबंध हैं, इसके लिए बधाई देता हूं।”

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें