पानी की बर्बादी पर कटेगा चालान दिल्ली में
दिल्ली की मंत्री आतिशी कहा कि पानी की बर्बादी पर आने वाले दिनों में चालान भी लग सकता है. पानी की बर्बादी पर दिल्ली सरकार चालान काटने पर विचार कर रही है. आतिशी ने कहा कि दिल्ली अपनी पानी की सप्लाई के लिए यमुना नदी पर निर्भर है. पिछले हफ्तों से हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़ना बंद कर दिया है. आतिशी ने कहा, “2023 में अप्रैल , मई और जून के महीने में मिनिमम वाटर मेंटेन रहा. हरियाणा ने दिल्ली के हिस्से का पानी देना बंद कर दिया है. आज से दिल्ली के कई हिस्सों में जहां 2 बार पानी की सप्लाई आती है, वहां 1 बार आयेगी.”
