April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डेढ़ घंटे चली बैठक, इन अफसरों को लगाई डांट, इनको किया तलब, एक्शन मोड में CM योगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आचार संहिता खत्म होने के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं. आज सीएम योगी ने मुख्यमंत्री आवास पर अफसरों साथ बैठक की. बैठक डेढ़ घंटे तक बैठक चली. जिसमें उन्होंने कुछ अफसरों की क्लास लगा दी l

दरअसल, सीएम योगी ने कई अफसरों को तलब किया. बैठक में उन्होंने अफसरों केके विभागीय कार्यों की समीक्षा की. बताया जा रहा है कि मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कुछ विभागों के प्रमुख अधिकारियों को डांट भी लगा दी है. जिसके चलते अधिकारियों में हड़कंप मच गया है.

डेढ़ घंटे तक चली बैठक

बता दें कि बैठक आज सुबह 10 बजे से लेकर 11:30 तक चली. मीटिंग में सीएम योगी ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, कुछ विभागों के सचिवों को तलब किया था. बैठक में हर एक विभाग के काम की समीक्षा हुई.

अफसरों पर कसी नकेल

सीएम ने शासन के बड़े अफसरों को विभागीय काम काज के ब्यौरे के साथ बुलाया था. यूपी में चुनावी भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को जनता से मिले डायरेक्ट फीडबैक के बाद आज सीएम ने अफसरों की नकेल कसी.

बिजली और ट्रांसपोर्ट पर निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने बैठक में बिजली और ट्रांसपोर्ट पर निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाए. इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई और निर्देश दिए कि परिवहन और यातायात विभाग दुर्घटनाएं रोके.

ACS और प्रमुख सचिवों ने अपनी कार्ययोजना बताई

बैठक में ACS और प्रमुख सचिवों ने अपनी कार्ययोजना बताई. सभी विभागों के बजट, कार्ययोजना पर चर्चा हुई. निवेश को लेकर मुख्यमंत्री ने अफसरों को फिर चेताया. लालफीताशाही से निवेशक दूर भागते हैं. उद्योगों के लिए नीतियों को सरल अफसर बनाएं. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पर निरंतर काम करने की जरूरत है.

NEWS SOURCE : lalluram

More Stories