April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन ने दी कृष्णपाल गुर्जर को बधाई

Faridabad : शहर के प्रसिद्व युवा उद्योगपति व अल्फा अभिराशी ग्रुप के डायरेक्टर आशीष जैन व अभिषेक जैन और उनके सुपुत्र आर्यन जैन ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट-ट्रिक लगाने वाले चौ. कृष्णपाल गुर्जर को उनके सेक्टर-28 स्थित निवास पर जाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आशीष जैन ने कहा कि चौ. कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद के लोगों के दिलों में बसते है और कृष्णपाल के दिल में फरीदाबाद की जनता तभी तो लोगों ने अपने प्यार और आर्शीवाद से उन्हें तीसरी बार विजयी बनाया है।

उन्होनें कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहल लाल के बाद कृष्णपाल गुर्जर पूरे प्रदेश में दूसरे सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले प्रत्याशी बनें है। अभिषेक जैन ने कहा कि कृष्णपाल गुर्जर ने अपने पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में अपने लोकसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाए है जिसका फल उन्हें इस चुनाव में मिला है। इसके अलावा उन्होनें मोदी जी के नेतृत्व में उद्योगों के लिए भी ऐसी नीतियां बनाई जिससे उद्योगों में विकास के पंख लगे। आर्यन जैन ने कहा कि आज देश के युवाओं की पहली पसन्द्र मोदी जी है क्योकि मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में युवाओं की बेहतरी और तरक्क्ी के लिए काम किया है।