तपती गर्मी में जनकल्याण के लिए आग के बीच योगी मां कर रहीं तपस्या
हिंद फॉक्स न्यूज /गौतम बुध नगर :- बिलासपुर स्थित किन्नर कालोनी में बरसाती नाले के पास स्थित कालेज आफ एजुकेशन के पीछे अघोरी गुरु मां सोनू नाथ किन्नर आग जला कर तपस्या कर रही हैं। उनके चारों ओर उपले जलते है। अघोरी गुरु मां यहां जनकल्याण के लिए ग्यारह दिन के लिए बैठकर तपस्या करने का संकल्प लिया है । भीषण गर्मी में आग के बीच तपस्या देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। उनकी तपस्या को पांच दिन हो गए। 11 उपले जलाकर तपस्या की शुरूआत की गई थी। रोजाना उपलों को बढ़ाया जाता है। तपस्या पूरी होने पर 15 जून को जागरण व भंडारा होगा। इस दौरान रिया किन्नर, सिमरन किन्नर, काजल किन्नर, जितेंद्र प्रजापति जागरण वाले सैकड़ों श्रद्धालु व अघोरी बाबा आदि मौजूद रहते है।
