नोएडा सेक्टर 93 कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश नई उमंग
हिंद फॉक्स न्यूज/ गौतम बुध नगर :- लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद में जिस तरीके से कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्ष के रूप में पूरे देश भर में उभरी है और बीजेपी के कथा कथित 400 पर के नारे को विफल किया है उससे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक जोश और कार्य करने की ऊर्जा में बढ़ोतरी हुई है । नोएडा सेक्टर 93 कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रागिनी नायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री अशोक बसोया के साथ शिष्टाचार भेंट में कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर आने वाले वर्षों में गरीब कल्याण और जनता की सेवा में तत्पर रहने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वह नगीना लोकसभा पर्यवेक्षक श्री दिनेश अवाना, अंतरराष्ट्रीय शूटर किसान नेता पूनम पंडित, पूर्व एआईसीसी सदस्य राजकुमार भारती, पंचायती राज जिला अध्यक्ष वीरेंद्र मुखिया, नोएडा विधानसभा युवा के अध्यक्ष नीरज अवाना, युवा नेता गौरव अधाना, एनएसयूआई के नेता योगेश अवाना व मोहित अवाना व मनीष अवाना, ठाकुर समाज के नेता नवल सिंह चौहान आदि लोग मौजूद रहे !!
