June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BJP ने जारी की चुनावी राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट, धर्मेंद्र प्रधान को यूपी, तो गजेंद्र सिंह को पंजाब का जिम्मा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तैयार शुरू कर दी है। भाजपा ने चुनावी राज्यों में कमल खिलाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। सबसे पहले बात करें यूपी को तो, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान  को राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी में भाजपा का सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

उत्तराखंड-पंजाब में इन्हें मिली जिम्मेदारी-

उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि सह प्रभारी के रूप में लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, और राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह को चुना गया है। वहीं पंजाब चुनाव का जिम्मा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपा गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चोपड़ा सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मणिपुर और गोवा में इन्हें मिला जिम्मा

वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी होंगे, जबकि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा में भाजपा का प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *