May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जून में बेच डाली 36 हजार 716 यूनिट्स, भारतीय बाजार में OLA के Electric Scooter की बढ़ी मांग

OLA Electric Scooter: देश की दिग्गज इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनी ओला इलेक्ट्रिक एक और मुकाम हासिल किया है. कंपनी ने हाल ही में जून महीने की सेल्स का आंकड़ा जारी किया है. जून में कंपनी ने रिकॉर्ड सेल्स का आंकड़ा दर्ज किया है. कंपनी ने एक बार फिर एक ही महीने में 30 हजार से ज्यादा यूनिट्स की सेल्स की है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, साल दर साल कंपनी ने 107 फीसदी की बढ़त हासिल की है. वाहन पोर्टल (VAHAN Portal) के मुताबिक, कंपनी ने जून में 36,716 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन किया है. कंपनी अपनी शुरुआत से ही इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में बढ़त बनाए हुए है.