ईरान में मसूद पेजेश्कियन चुने गए नए राष्ट्रपति, हिजाब और पश्चिमी देशों से रिश्तों पर रखते हैं ये राय
तेहरान। ईरान में मसूद पेजेश्कियन नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने सईद जलीली को काफी ज्यादा वोट के अंतर से हराया है। मसूद पेजेश्कियन को सुधारवादी माना जाता है। जबकि, सईदी जलीली कट्टरपंथी नेता हैं। मसूद पेजेश्कियन के ईरान का नया राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पश्चिमी देशों से संबंधों का नया युग दिख सकता है। मसूद पेजेश्कियन डॉक्टर हैं और हार्ट सर्जन के तौ पर काम किया है। मसूद पेजेश्कियन पहले ईरान के स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। उनको सुधारवादी माना जाता है।
पश्चिमी देशों से संबंध सुधारने की बात भी उन्होंने चुनाव प्रचार के वक्त कही थी। साथ ही मसूद पेजेश्कियन ने ये वादा भी किया था कि ईरान का राष्ट्रपति बनने पर वो हिजाब और महिलाओं के स्कार्फ पहनने वाले कानून में भी ढील देंगे। हालांकि, मसूद पेजेश्कियन ने ये भी साफ कह दिया था कि किसी भी मामले में अंतिम मध्यस्थ देश के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ही होंगे और उनका आदेश माना जाएगा।
मसूद पेजेश्कियन के ईरान का नया राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पश्चिमी देशों से संबंधों का नया युग दिख सकता है। मसूद पेजेश्कियन डॉक्टर हैं और हार्ट सर्जन के तौ पर काम किया है। मसूद पेजेश्कियन पहले ईरान के स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। उनको सुधारवादी माना जाता है। पश्चिमी देशों से संबंध सुधारने की बात भी उन्होंने चुनाव प्रचार के वक्त कही थी। साथ ही मसूद पेजेश्कियन ने ये वादा भी किया था कि ईरान का राष्ट्रपति बनने पर वो हिजाब और महिलाओं के स्कार्फ पहनने वाले कानून में भी ढील देंगे। हालांकि, मसूद पेजेश्कियन ने ये भी साफ कह दिया था कि किसी भी मामले में अंतिम मध्यस्थ देश के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ही होंगे और उनका आदेश माना जाएगा।
