May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्रिप्टोकरेंसी के मार्केट कैप में आई गिरावट, इन बड़ी करेंसी के भाव भी लुढ़के

नई दिल्ली। क्रिप्टोबाजार में उतार चढ़ाव का दौर अक्सर देखा जाता है। यह कीमतें कभी बढ़ती हैं तो कभी इन कीमतों की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। बात अगर पिछले 24 घंटों की करें तो पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में 17% तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं सबसे लोकप्रिय करेंसी बिटकॉइन की कीमतोंं में इस दौरान 10.19% की गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके बाद इन करेंसी का भाव अब 47,222 डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं पिछले हफ्ते यह करेंसी 51 हजार डॉलर से ज्यादा के भाव पर कारोबार करती दिख रही थी। क्रिप्टो की अन्य करेंसी में भी अब भारी गिरावट दर्ज की गई है। बिनांस कॉइन की कीमत 15.82% गिर कर 422 डॉलर पर आ गई है। तो वहीं अब एथरियम की कीमतों में भी 10.42% की गिरावट दर्ज की जा रही है। यह करेंसी 3,522 डॉलर पर कारोबार कर रही है।

डागकॉइन में आई गिरावट

डागकॉइन की कीमतों में 14.58% की गिरावट आई है। डॉगकाइन फिलहाल 0.26 डॉलर के भाव पर कारोबार करती दिख रही है। क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में गिरावट से क्रिप्टो का मार्केट कैप भी घट गया है। क्रिप्टो करेंसी का कुल मार्केट कैप 2.11 लाख करोड़ डॉलर रहा है। एक दिन पहले की तुलना में इसमें 10.7% की गिरावट आई है।

8 बड़ी करेंसी में आई गिरावट

तेथर और सलाना को छोड़कर क्रिप्टो की 8 मुख्य करेंसी की कीमतों में पिछले 24 घंटे में भारी गिरावट दिखी है। पोलकाडाट की कीमत में 16.15% की गिरावट आई है। यह 28.45 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। सलाना की कीमत में हालांकि 4.80% की बढ़त आई है और यह 179 डॉलर पर कारोबार कर रही है।

आ सकती है तेजी

जानकारों की मानें तो बिटकॉइन की कीमतों में काफी अच्छी तेजी देखी जा सकती है। अंदाजा है कि अगले साल तक यह कीमतें 90 हजार डॉलर तक के आंकड़े को पार कर सकती है। हालांकि इस साल के अंत तक इसकी कीमत 60 हजार डॉलर तक जाने की बात कही जा रही है। भारत में 12 से 14 क्रिप्टो के एक्सचेंज हैं जो इस समय कारोबार कर रहे हैं। वहीं देश में क्रिप्टोकरेंसी में रोजाना का टर्नओवर 1,000-1500 करोड़ रुपए कहा जा रहा है। बात अगर निवेशकों की करें तो इस समय देश में क्रिप्टो करेंसी के 1 से 1.20 करोड़ निवेशक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed