April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुंबई की बारिश एन्जॉय कर रहीं मोनालिसा, ग्लैमरस फोटोज से लगाई पानी में आग

नई दिल्ली। मोनालिसा भोजपुरी जगत की हॉटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। मोनालिसा के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनकी एक झलक पाने को बेताब नजर आते हैं। मोनालिसा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.8 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। मोनालिसा भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए रेगुलर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फ़िलहाल एक्ट्रेस मुंबई की बारिश के मजे ले रही हैं और एक्ट्रेस ने अपने मॉनसून डेज की लेटेस्ट फोटोज भी शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!!

मोनालिसा ने शेयर की फोटो:

मुंबई में इन दिनों जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है। बारिश की वजह से मुंबई का मौसम एकदम गुलजार है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉटकेक कही जाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा भी इस सुहाने मौसम का आनंद ले रही हैं। मोनालिसा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस मॉनसून एन्जॉय करती दिख रही हैं।

मोनालिसा का लुक:

तस्वीरों में मोनालिसा के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस पिंक शॉर्ट ड्रेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस के साथ बालों को खुला छोड़ा है। पिंक कलर की मैचिंग स्लीपर और नो मेकअप के साथ एक्ट्रेस नेचुरल लुक में बेहद हसीन नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का क्लीवेज उनके बोल्ड लुक में चार चांद लगा रहा है। मोनालिसा ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा है- ”Baarish Mein Posing in pink”

एक्ट्रेस की ये फोटोज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। मोनालिसा के फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मोनालिसा फ़िलहाल भोजपुरी फिल्मों से दूर इशारा टीवी के मायथोलॉजिकल शो ”माता की महिमा” में नजर आ रही हैं।